चुराह में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़: बिना लाइसेंस सर्जरी, एंटीबायोटिक दवा का सैंपल भी फेल – भारत केसरी टीवी

चुराह में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़: बिना लाइसेंस सर्जरी, एंटीबायोटिक दवा का सैंपल भी फेल

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

चुराह के रेटा में बिना क्लीनिक लाइसेंस सर्जरी करने वाले फर्जी डॉक्टर की दवाई का सैंपल भी फेल निकला है। बच्चों की एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसिन दवा का सैंपल जांच में फेल हो गया है। क्लीनिक संचालक ने बताया कि इस दवाई को चंबा के एक दवा के थोक विक्रेता से खरीदा है। जिसे नोटिस जारी करके विभाग ने उस फार्मेसी कंपनी का नाम पूछा, जिससे उसने यह दवाई खरीदी थी।

Advertisement

इसमें दिल्ली की दवा कंपनी का नाम सामने आया है। उसे भी स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। अब कंपनी से बैच की दवाई खरीदने वाले सभी केमिस्टों की सूची मांगी गई है। कंपनी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि इस दवाई के बैच का जो सैंपल फेल हुआ है। उसकी बिक्री पर रोक लगा दी जाए।

Advertisement

यह सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 जनवरी को रेटा गांव में उस समय भरा था, जब ड्रग इंस्पेक्टर लवली ठाकुर की अगुवाई में वहां चल रहे बिना लाइसेंस क्लीनिक में रेड की गई। रेड के दौरान बंगाल का फर्जी डॉक्टर मरीजों की बवासीर बीमारी की सर्जरी करते हुए पकड़ा गया। इतना ही नहीं, उसके पास भारी मात्रा में दवाइयों का स्टॉक भी बरामद हुआ। जिसे रखने व बेचने से संबंधित उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था।

बंगाल निवासी बिलास विश्वास चुराह में बिना लाइसेंस लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा था। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने कहा कि रेटा में फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक से एंटीबायोटिक दवा का सैंपल लेकर जांच को भेजा था। वह फेल निकला है। इस संबंध में संबंधित केमिस्ट व फार्मेसी कंपनी को नोटिस जारी कर दिए हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000