दो जून से चिट्टे पर बड़े प्रहार की तैयारी, जिलों में मेगा वॉकथॉन का आयोजन करेगी सरकार – भारत केसरी टीवी

दो जून से चिट्टे पर बड़े प्रहार की तैयारी, जिलों में मेगा वॉकथॉन का आयोजन करेगी सरकार

[मदन शर्मा]

Advertisement

20 अगस्त तक चलेगा दौर

Advertisement

तीन सालों में पुलिस ने पकड़े 10357 आरोपी

प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टे सहित अन्य मादक पदार्थों के खात्मे के लिए जागरूकता फैलाने के लिए शुरू किए गए मेगा वॉकथॉन के दूसरे चरण का आयोजन दो जून से किया जाएगा। जिन जिलों में अभी मेगा वॉकथॉन का आयोजन नहीं हुआ है वहां मुख्यमंत्री की अगवाई में बड़े स्तर पर दो जून से 20 अगस्त तक बड़ी रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक व सलाहकार नरेश ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सरकार के तीन साल के कार्यकाल में हिमाचल में नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त करीब 10357 लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आज 176 बड़े तस्कर सलाखों के पीछे हैं।

राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार ने कहा कि हिमाचल में एनडीपीएस एक्ट के तहत 6811 मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से 33.18 फीसदी से ज्यादा है। इन मामलों में अब तक 45864 किलोग्राम की नशीली सामग्री बरामद की गई है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। एसटीएफ ने इन मामलों को लेकर 300 वित्तीय केसों की निगरानी की थी जिन में से 76 अवैध संपत्ति के मामले दर्ज किए गए जबकि इसमें 13 अवैध संपत्तियों को नियमों के तहत ध्वस्त किया गया है। नरेश ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ गंभीरता के साथ काम कर रही है और अब तक 23 सरकारी कर्मचारियों को नशीले पदार्थों के मामलों में बर्खास्त किया जा चुका है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000