1189 पंचायतों में आज बनेगी गांव की सरकार, हिमाचल में तीसरे और अंतिम चरण के लिए होगी वोटिंग – भारत केसरी टीवी

1189 पंचायतों में आज बनेगी गांव की सरकार, हिमाचल में तीसरे और अंतिम चरण के लिए होगी वोटिंग

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रदेश भर में शनिवार को 1189 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात की जाएगी। इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी इंतजाम करने को लेकर उपायुक्तों को पहले से निर्देश जारी किए हैं। दरअसल राज्य के कई बूथों में 28 मई को हुए चुनाव में लड़ाई-झगड़े की नौबत की सूचनाएं मिली हैं, ऐसे में आखिरी चरण के चुनाव को लेकर आयोग और भी अलर्ट हो गया है

अंतिम चरण के चुनाव में हालांकि पंचायत स्तर पर प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के नतीजे घोषित किए जाएंगे, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम 31 मई को ब्लॉक मुख्यालय में घोषित किए जाएंगे। चुनाव परिणाम के बाद हालांकि राज्य में शहरी निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का दौर संपन्न हो जाएगा।

3754 पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया होगी संपन्न

प्रदेश में तीन चरणों में करवाए जा रहे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का शनिवार को आखिरी दिन है। इसके साथ ही राज्य की 3754 पंचायतों में चुनाव की प्रक्रिया भी संपन्न हो जाएगी। प्रदेश की 3754 ग्राम पंचायतों में 3754 नए प्रधान और इतने ही उपप्रधान के साथ-साथ 21,654 पंचायत सदस्य मिल जाएंगे। सभी पंचायतों को अपनी-अपनी नई सरकार मिलेगी, जो पंचायत और सभी वार्डों के विकास को आगे बढ़ाएगी।

कल आएंगे बीडीसी-जिला परिषद सदस्यों के नतीजे

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के लिए हो रहे चुनाव को लेकर वोटिंग का शनिवार आखिरी दिन है। प्रदेश में आज 1189 पंचातयों में वोटिंग होगी, जिसमें 1769 पंचायत समिति सदस्य और 251 जिला परिषद सदस्यों के लिए भी एक साथ वोटिग

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000