हिमाचल में भरें जा रहे 215 पद, 10-12 पास युवक-युवतियों को मिलेगा नौकरी का मौका – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में भरें जा रहे 215 पद, 10-12 पास युवक-युवतियों को मिलेगा नौकरी का मौका

शिमला।  इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड हेड ऑफिस शिमला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट वर्धमान के 60 तथा सेल्स एग्जीक्यूटिव गोदरेज के 35 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 10 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय जोगिंदर नगर में प्रातः 11:00 से दोपहर बाद 3:00 तक लिया जाएगा।
इन पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों पात्र है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय जोगिंदर नगर सुमित ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि वह स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी के इन विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं बारहवीं और स्नातक रखी गई है।

आवेदक की लंबाई पुरुष वर्ग की 5 फीट 7 इंच और भार 60 किलोग्राम तथा महिला वर्ग की लंबाई 5 फीट 4 इंच, भार 48 किलोग्राम होना चाहिए तथा अभ्यर्थी की आयु 20 से 36 वर्ष निर्धारित है। चयनित होने के उपरांत आवेदक को प्रतिमाह 12000 से 25000 रुपए तक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 9000 प्रतिमाह वेतन व इंसेंटिव दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआई इत्यादि लाभ ही दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण पत्र व अन्य प्रमाणपत्रों के साथ पासपोर्ट साइज के दो फोटोग्राफ सहित उप रोजगार कार्यालय जोगिंदर नगर में 10 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 तक नियोक्ता के सक्षम साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

साथ ही बताया कि चयनित आवेदकों को हिमाचल, पंजाब वह हरियाणा में तैनाती दी जाएगी उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक ऑनलाइन साइट www.eemis. hp nic.in पर जाकर कैंडिडेट लोगों पर साइन अप करके अपनी लॉगिन आईडी बना ले लॉगिन आईडी बनने के बाद सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी करें। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक व यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000