10 लाख फॉर्म का हिसाब मांग रहीं महिलाएं, जयराम ठाकुर का सरकार पर बड़ा हमला – भारत केसरी टीवी

10 लाख फॉर्म का हिसाब मांग रहीं महिलाएं, जयराम ठाकुर का सरकार पर बड़ा हमला

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

10 लाख फॉर्म का हिसाब मांग रही महिलाएं

Advertisement

 

Advertisement

जयराम का तंज, नेता प्रतिपक्ष बोले, बंद हो गई कई योजनाएं

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार को बने साढ़े तीन साल का समय पूरा हो चुका है। चुनाव के समय ही कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश की 18 से 59 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 देने की गारंटी दी थी। चुनाव के समय ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश की महिला शक्ति से 1500 रुपए के फॉर्म भरवाए गए थे, जो कांग्रेस मुख्यालय समेत अन्य कांग्रेस के ऑफिसों में धूल खाते रहे। लोकसभा चुनाव के समय फिर से मुख्यमंत्री द्वारा इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की घोषणा की गई, लेकिन इस बार सुख की सरकार ने पात्रता की कई शर्तें रखीं, जो कि वास्तव में हैरान करने वाली थीं। इसके बाद भी प्रदेश में लगभग 10 लाख महिलाओं ने इस सम्मान निधि का फॉर्म भरा। इसके लिए उन्होंने जरूरी कागज बनवाने में भी अपना समय और पैसा खर्च किया और बार-बार कार्यालय के चक्कर काटकर भी परेशानी उठाई।

इस योजना की घोषणा को दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन प्रदेश की 10 लाख महिलाओं द्वारा भरे गए उन फॉम्र्स का कोई पता नहीं है। आज प्रदेश की महिलाएं उन फॉम्र्स का स्टेटस मांग रही हैं? जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को हक देने की बजाय कांग्रेस उनका हक छीन रही है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को विधायिका में 33 फीसदी आरक्षण का कानून लेकर आए, तो कांग्रेस ने उस बिल को गिरा दिया। सम्मान निधि के नाम पर वोट लेकर महिलाओं को सम्मान देने वाली योजनाएं बंद की जा रही हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000