*हमीरपुर में बनेगा ऑल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ आयुर्वेद, गोमा बोले, सरकार ने अस्पताल के लिए उपलब्ध करवाई भूमि – भारत केसरी टीवी

*हमीरपुर में बनेगा ऑल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ आयुर्वेद, गोमा बोले, सरकार ने अस्पताल के लिए उपलब्ध करवाई भूमि

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

यादविंदर गोमा बोले, सरकार ने अस्पताल के लिए उपलब्ध करवाई 70 एकड़ भूमि

हिमाचल प्रदेश में आयुर्वेद और आयुष सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में 379 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। इसके अलावा नेशनल आयुष मिशन के तहत 60 करोड़ रुपए की राशि भी उपलब्ध करवाई गई है। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने बुधवार को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में यह जानकारी दी। उन्होंने हमीरपुर के धनेटा, नादौन में प्रस्तावित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एम्स लेकर कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी ओर से प्रस्तावित 1000 करोड़ रुपए की परियोजना में 300 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी देने की प्रतिबद्धता जताई है।

करीब 70 एकड़ भूमि सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता भी प्रदेश सरकार ने की है। मंत्री के अनुसार प्रदेश की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं और अब संस्थान की स्थापना को लेकर निर्णय केंद्र सरकार को लेना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शिमला के रिज मैदान में तीन दिवसीय प्रदर्शनी भी शुरू हुई।

सुधीर शर्मा को जवाब

शिमला — कैबिनेट मंत्री यादवेंद्र गोमा ने नव निर्मित सीएम ऑफिस पर सुधीर शर्मा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम के नए दफ्तर और सोफा सेट को लेकर सुधीर शर्मा ने आरोप लगाए कि इतने करोड़ का बना है, तो मैं समझता हूं कि उनके घर से तो सीएम आफिस का खर्च कम ही हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ऑफिस छोटा था और अगर समय के अनुसार उसको बढ़ाया गया है, तो उसमे परेशानी नहीं होनी चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000