प्रदेश में आज जारी होगा पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, जोर-शोर से तैयारियों में जुटे अधिकारी, निर्देश जारी – भारत केसरी टीवी

प्रदेश में आज जारी होगा पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, जोर-शोर से तैयारियों में जुटे अधिकारी, निर्देश जारी

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

 

 

पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायतों में सीटों के आरक्षण को लेकर सभी जिलों को 31 मार्च तक पंचायतों का आरक्षण रोस्टर जारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देशों में सभी जिलों के उपायुक्तों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषदों के सदस्यों, प्रधानों व अध्यक्षों के पदों के लिए आरक्षण रोस्टर 31 मार्च तक अधिसूचित किया जाना है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार भी रोस्टर तैयार करना अनिवार्य होगा, ताकि सभी नियमों का सही तरीके से पालन सुनिश्चित हो सके।

 

विभाग ने सभी जिलों से कहा है कि वे पंचायत प्रतिनिधियों के आरक्षण से संबंधित पूरा डाटा, गणना पत्र और ड्राफ्ट रोस्टर की हार्ड कॉपी तथा एक्सेल शीट विभाग को उपलब्ध करवाएं। पंचायती राज विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि भेजे जाने वाले सभी दस्तावेजों पर संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर प्रत्येक पेज पर होने चाहिए। वहीं दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग 15 मई के बाद पंचायत एवं निकाय चुनाव करवाने की तैयारी में है। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000