ुर बुशेहर के दुर्गम क्षेत्र काशा पाठ में वार्षिक पारितोषिक उत्सव की धूम – भारत केसरी टीवी

ुर बुशेहर के दुर्गम क्षेत्र काशा पाठ में वार्षिक पारितोषिक उत्सव की धूम

मदन शर्मा

Advertisement

सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी एड. एमएड कॉलेज तथा डिग्री कॉलेज के चेयरमैन डॉ. मुकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि नवाजे मेधावी

Advertisement

स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से बाँधा समा

Advertisement

 

Advertisement

रामपुर बुशेहर:- रामपुर बुशेहर के दुर्गम क्षेत्र काशापाठ में शनिवार को राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का वार्षिक पारितोषिक उत्सव शनिवार को बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी एड. एमएड कॉलेज तथा डिग्री कॉलेज के चेयरमैन एव्ं शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में भारत गौरव अवार्ड से अलंकृत डॉ. मुकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि और कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज ने गेस्ट ऑफ ऑनर और एसोसिएट प्रोफेसर मीनाक्षी ठाकुर. लेखक आत्मा सिंह व छबिन्द्र शर्मा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की. विद्यालय प्रशासन व स्कूल एसएमसी ने सभी अतिथियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। मुख्यातिथि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि स्थानीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सुंदर मार्च पास्ट से कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया। समारोह में स्कूली छात्राओं ने पहाड़ी, पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति से खूब समा बाँधा और नाटी नृत्य से सबको मंत्र मुग्ध किया। वहीं छात्रों ने एकांकी. एकल गान व समूह गान के माध्यम से नशे व मोबाईल के दुषप्रभावों पर कुठाराघात किया और इनसे बचने का आहवान किया। विद्यालय की कर्मठ एव्ं जुझारू प्रधानाचार्य माया साहनी ने विद्यालय के सत्र 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर,विद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक व सहित अन्य उपलब्धियाँ को गिनाया और यहाँ की कमियों को भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में जमा दो स्तरोन्नत यह विद्यालय रामपुर बुशेहर का अति दुर्गम . अंतिम और सीमावर्ती विद्यालय है. जहाँ सीमित सुबिधाओं के बाबजूद वर्तमान में छठी से जमा दो लगभग 80 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। वहीं स्थानीय पंचायत के युवा जुझारू प्रधान प्रधान प्यासु मल ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रशासन व स्कूल एसएमसी को वार्षिक पारितोषिक उत्सव की बधाई दी और बच्चों से अपने गुरुजनों से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर. अपने लक्ष्य को हासिल करते हुए अपने माता पिता, विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय विकास के लिए पंचायत की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने और यहाँ के निर्माण कार्यों को जल्द गति प्रदान करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर् सिंह सुक्खू द्वारा इस दुर्गम क्षेत्र में हाल ही में सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम के तहत किए गए दौरे को एतिहासिक बताते हुए, क्षेत्र विकास के लिए की, अभूतपूर्व घोषणाओं और विकास योजनाओं के लिए अल्प समय में धन राशि स्वीकृत करवाने के लिए उनका समस्त पंचायत क्षेत्र की जनता की ओर से उनका हार्दिक आभार जताया । वहीं पंचायत के पूर्व प्रधान सत्याबान सानी ने अपने संबोधन में अपने अनुभवों को साझा किया और शिक्षा को सर्वोपरी बताते हुए, स्कूली बच्चों से पूरी लग्न के साथ अपने गुरुजनों से अच्छी शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। समारोह में मंच का संचालन अध्यापक संतोष छट्टू ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा सत्र 2025-26 में शिक्षा सहित अन्य विधाओं में अव्वल स्थान व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बाले विभिन्न छात्र छात्राओं को कक्षाबार मुख्यातिथि डॉ मुकेश शर्मा के कर कमलों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर संम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम के मुख्यातिथि ह्युमन वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन शिक्षाविद गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में स्कूल प्रशासन व स्कूल एसएमसी को विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अच्छे अंक लेने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थी के चरित्र निर्माण और सर्वांगीण विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें सच्चाई की राह पर चलने का मार्ग दिखाती है और अच्छी गुणात्मक व संस्कारित शिक्षा ही मनुष्य को एक श्रेष्ठ शिक्षक. महापुरुष. न्यायाधीश.विशेषज्ञ चिकित्सक .श्रेष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी बनाती है।मगर शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना ही नहीं है. बल्कि शिक्षित व्यक्ति सभ्य समाज व सभ्य इंसान के निर्माण में निस्वार्थ भाव से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे।उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें अनुशासित होना भी सिखाती है और जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन व नियमबद्धता का होना नितांत आवश्यक है।डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रकृति भी अपने नियम व अनुशासन के अनुसार चलती है।भगवान ने समस्त सृष्टि को एक नियम में चला रखा है।जिस प्रकार सूर्य अपने नियम अनुसार उदय व अस्त होता है. उसी प्रकार पृथ्वी भी अपने नियम अनुसार ही अपनी धूरी पर घूमती है।उन्होंने शिक्षार्थियों से नियम अनुसार जीवन पथ पर आगे बढ़ने और एक सभ्य समाज व सभ्य नागरिक के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आहवान किया। उन्होंने काशा पाठ जमा दो विद्यालय के होनहार छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाओं में विभिन्न स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल करने बाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार राशि प्रदान करने और गरीब बच्चों को अपने महाविद्यालय में निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की। इस मौके पर आई बी से सेवानिवृत्त डीआर कनैन. पूर्व प्रधान एडवोकेट सत्याभान सानी . काशापाठ पंचायत के उप प्रधान ईश्वर स्नाटू. पूर्व उपप्रधान राम रत्न गडेल. पूर्व प्रधान पुष्पा सनाटु. एसएमसी प्रधान बलदेव सानी. उप प्रधान अनुरक्षा. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना. मैडम लॉरेंस. व सेवानिवृत्त कर्मचारी एल आर सानी. सहित विभिन्न महिला मंडल के पदाधिकारी व सदस्य. विद्यालय का समस्त टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ तथा एसएमसी के सदस्य व अभिभावक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000