प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – अनिरुद्ध सिंह – भारत केसरी टीवी

प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – अनिरुद्ध सिंह

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

ग्रामीण विकास मंत्री ने समरहिल में छात्राओं की फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत

Advertisement

 

Advertisement

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। वह आज शिमला के उपनगर समरहिल के खेल मैदान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छात्राओं की तीन दिवसीय इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के उपरांत अपने संबोधन में जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालय से आई सभी महिला टीमों तथा उनके खेल कोच को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत खेल के दो पहलू है। दोनों टीमें खेल में भरपूर जोर-आजमाइश करते हुए जीत के लिए प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा कि हार-जीत मायने नहीं रखती, मायने रखता है अनुशासन और प्रतिस्प्रदा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ छात्रों के शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा आपसी-मिलाप को बढ़ाने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं बहुत ही आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने महिलाओं की इस तीन दिवसीय इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि फुटबॉल प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राएं भाग लेने के लिए आई है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल विदेशों के साथ-साथ दक्षिण एवं उत्तर पूर्वी राज्यों में खेला जाता था लेकिन अब यह खेल हिमाचल सहित नॉर्थ क्षेत्र में भी प्रचलित होने लगा है।

 

प्रदेश सरकार खेलों को दे रही बढ़ावा

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और आज उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में जितने भी हिमाचल के खिलाडी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीत कर आये थे, उन्हें करोड़ों रुपए की राशि सम्मान के तौर पर दी गई है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से प्राप्त की जाने वाली नौकरी के कोटे को भी बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 दिसम्बर से धर्मशाला में खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन भी प्रस्तावित है जिसके लिए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेने और अच्छा प्रदर्शन करने का आग्रह किया।

उन्होंने समरहिल मैदान को साफ सुथरा रखने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि शिमला तथा आस पास के खेल मैदानों को साफ सुथरा रखने के लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ वहां की मेंटेनेंस अथॉरिटी को भी प्रयास करने चाहिए।

 

शुभारंभ समारोह में निदेशक शारीरिक शिक्षा संजय शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जानकारी दी कि लड़कियों की इस तीन दिवसीय इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में अब तक 11 टीमें पहुंची है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अकादमिक ऊँचाइयों को छूने के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओ मे भी बढ़चढ़ कर भाग ले रहा है।

 

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज बी.के. शिवराम, शिक्षक संघ के अध्यक्ष यश्वंत सिंह हारटा, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह, स्पोर्ट्स ऑब्जर्वर दिग्विजय रॉनी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, एनएसयूआई, एसएफआई के पदाधिकारी, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं एवं कोच तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000