जोगिंद्रा सहकारी बैंक ने कमाया ₹21.58 करोड़ का शुद्ध लाभ, चौथे वर्ष भी नेट एनपीए शून्य – भारत केसरी टीवी

जोगिंद्रा सहकारी बैंक ने कमाया ₹21.58 करोड़ का शुद्ध लाभ, चौथे वर्ष भी नेट एनपीए शून्य

[MADAN SHARMA]

Advertisement

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के हेड ऑफिस में आज बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में 37 शाखा प्रबंधकों के साथ वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही की प्रगति बैठक आयोजित की गई इस अवसर पर बैंक प्रबंध निदेशक पंकज सूद और सभी एजीएम उपस्थित रहे। चेयरमैन ने तिमाही के बेहतर वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी दी और सभी शाखाओं को 31.03.2027 तक निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

Advertisement

 

वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक ने सभी वैधानिक और नियामकीय प्रावधानों के बाद ₹21.58 करोड़ शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो पिछले वर्ष से 7.78% अधिक है। बैंक का कुल व्यवसाय ₹2,262.11 करोड़, जमा ₹1,517.63 करोड़ और ऋण एवं अग्रिम ₹744.48 करोड़ पहुँच गया है। नेटवर्थ 17.11% बढ़कर ₹164.25 करोड़ और पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CRAR) 19.09% रहा, जो नियामकीय मानकों से ऊपर है।

 

बैंक ने लगातार चौथे वर्ष नेट एनपीए शून्य बनाए रखा; प्रावधान कवरेज अनुपात (PCR) 100% और सकल एनपीए मात्र 3.06% दर्ज रहा। बाहरी उधारी में ₹45.12 करोड़ (13.85%) की कमी कर वित्तीय सुदृढ़ता भी सुनिश्चित की गई। पिछले पांच वर्षों में बैंक का शुद्ध लाभ ₹6.32 करोड़ से बढ़कर ₹21.58 करोड़, नेटवर्थ ₹86 करोड़ से बढ़कर ₹164 करोड़ और कुल व्यवसाय में करीब 25% की वृद्धि हुई है।

 

बैंक ने Finacle 10.0 पर सफल माइग्रेशन, आईटी अवसंरचना का आधुनिकीकरण और UPI व मोबाइल बैंकिंग जैसे डिजिटल उत्पादों का विस्तार किया है। CGTMSE के माध्यम से सूक्ष्म व लघु उद्यमों को बिना जमानत ऋण की सुविधा भी दी जा रही है। चेयरमैन ने कहा कि बैंक आगे भी ग्राहक-केंद्रित सेवाओं, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय समावेशन और क्षेत्रीय विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000