राज्यपाल ने शिवरात्रि महोत्सव की समापन सांस्कृतिक संध्या की शोभा बढ़ाई – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल ने शिवरात्रि महोत्सव की समापन सांस्कृतिक संध्या की शोभा बढ़ाई

शिमला, 5 मार्च 2025

Advertisement

राज्यपाल ने शिवरात्रि महोत्सव की समापन सांस्कृतिक संध्या की शोभा बढ़ाई

Advertisement

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार की संध्या पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव की समापन सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ उपस्थित रहीं।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव समिति की आम सभा (जनरल हाउस) के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्र शेखर ने राज्यपाल को प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर को पारंपरिक हिमाचली शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

Advertisement

समापन संध्या में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन प्रस्तुत किए, जिसमें कजाकिस्तान के कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा, इंडियन आइडल फेम नितिन ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राज्यपाल ने देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

इस अवसर पर विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधायकगण, मंडी नगर निगम के मेयर वीरेंद्र शर्मा, पार्षद, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000