हिमाचल में 28 को बारिश-आंधी का यलो अलर्ट, चार जिलों को चेतावनी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 28 को बारिश-आंधी का यलो अलर्ट, चार जिलों को चेतावनी

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून की वर्षा ने चलते पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 जून तक राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 27 और 28 जून को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने 23 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। 24 जून को यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर तक विस्तारित रहेगी।

25 और 26 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में अभी मानसून की आधिकारिक एंट्री नहीं हुई है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी इलाकों से गुजर रही मौसमी ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और बिहार के और हिस्सों में आगे बढ़ चुका है।

 

*तापमान में गिरावट*

 

ऊना-हमीरपुर 35.4, बिलासपुर 34, कांगड़ा 33 बरठीं 31.8, धर्मशाला 31, नाहन 30.8, मंडी 30.3 , सोलन 29.5, सुंदरनगर 29.1, भुंतर 27.8, चंबा 27.5, जुब्बड़हट्टी 26.8, बजौरा 26.6, मनाली 26 , मशोबरा 23.6, रिकांगपिओ 23.5, शिमला 22.8 , तबो 20.2 व कुफरी 18.6 डिग्री सेल्सियस

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000