हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक करोड़ रुपये – भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक करोड़ रुपये

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला, । हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया है। निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को निगम की ओर से एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

Advertisement

 

मुख्यमंत्री ने इस नेक पहल के लिए निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान संकट के समय जरूरतमंद लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से मुख्यमंत्री राहत कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह किया।

 

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.के. पंत, सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले प्रियंका बसु इंग्टी, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000