मणिमहेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बिना अनुमति बाहरी श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं – भारत केसरी टीवी

मणिमहेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बिना अनुमति बाहरी श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं

[MADAN SHARMA]

Advertisement

मणिमहेश यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीएम भरमौर को निर्देश दिए कि कुगती से होते हुए परिक्रमा पथ पर जाने वाले बाहरी श्रद्धालुओं को बिना अनुमति जाने की परमिशन न दी जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वह बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र कक्षा में श्री मणिमहेश यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में गत बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालना की समीक्षा भी की गई।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए पुलिस के साथ एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के जवानों की भी तैनाती की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शौचालय सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। बेहतर प्रबंधन के लिए पूरे यात्रा क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया गया है तथा संचार व्यवस्था के लिए विभिन्न स्थानों पर सेटेलाइट फोन की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने उपायुक्त ने एसडीएम चंबा, सलूणी एवं भरमौर को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम चिराग शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज, जिला आयुष अधिकारी डा. अनिता शर्मा सहित एडीएम भरमौर, एसडीएम सलूणी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000