ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पहुँचे ओक ओवर, सीएम के साथ मनाया जश्न भाजपा के ऑपरेशन लोट्स को जनबल ने किया पराजितः सीएम – भारत केसरी टीवी

ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पहुँचे ओक ओवर, सीएम के साथ मनाया जश्न भाजपा के ऑपरेशन लोट्स को जनबल ने किया पराजितः सीएम

ब्रह्मू राम सरेना शिमला 4 जून 24.

Advertisement

राज्य की चार विधानसभा उपचुनाव सीटों पर जीत का जश्न मनाने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ओक ओवर पहुँचे और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को उप चुनाव की जीत पर बधाई दी और उनके नेतृत्व को सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में जीत का श्रेय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं और भगवान के आशीर्वाद से कांग्रेस की विधानसभा में 4 सीटें बढ़ी हैं और कांग्रेस पार्टी की सीटें 34 से बढ़कर 38 हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीनों सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को कदम दर कदम बढ़ना है और भाजपा की चुनौती का डटकर मुक़ाबला करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा बार-बार दावा कर रही थी कि 4 जून को भाजपा की हिमाचल प्रदेश में सरकार बनेगी, लेकिन जनता ने ख़रीद-फरोख्त की राजनीति को नकार दिया है और जनबल ने भाजपा के ऑपरेशन लोट्स को फेल कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा से पूछा जाना चाहिए कि अब वह हिमाचल प्रदेश में कैसे सरकार बनाएगी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर लड़ा गया। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है और कांग्रेस का मत प्रतिशत 2019 के मुक़ाबले इस बार 14 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 2019 में 27.53 प्रतिशत पड़े थे जो इस बार बढ़कर 41.67 प्रतिशत हो गए हैं। जबकि भाजपा को 2019 में 69.71 प्रतिशत मत पड़े थे जो घटकर 56.44 रह गया है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता ने राज्य सरकार के 14 माह के कार्यकाल पर मुहर लगाई है और नीतियों को सराहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में रही कमियों पर चिंतन करेगी और आने वाले समय में सुधार लाया जाएगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000