हिमाचल बोर्ड ने मार्च-2027 से 10वीं-12वीं परीक्षा का पैटर्न बदला – भारत केसरी टीवी

हिमाचल बोर्ड ने मार्च-2027 से 10वीं-12वीं परीक्षा का पैटर्न बदला

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आगामी मार्च-2027 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न-पत्रों के स्वरूप में एक ऐतिहासिक और बड़ा बदलाव किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और परख के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किए गए इस नए पैटर्न का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और छात्र-केंद्रित बनाना है। नए पैटर्न के अनुसार प्रश्न-पत्रों में 50 प्रतिशत प्रश्न औसत स्तर के, 30 प्रतिशत आसान स्तर के और 20 प्रतिशत कठिन स्तर के होंगे। यह संतुलित बदलाव इसलिए किया गया है, ताकि हर छात्र अपनी क्षमता के अनुसार बेहतर अंक हासिल कर सके।

इसके अलावा, केवल उत्तर रटने की आदत को खत्म करने के लिए प्रश्न-पत्रों में लगभग 20 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्न जोड़े गए हैं। साथ ही केस स्टडी और समझ पर आधारित प्रश्नों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि छात्रों की सोचने-समझने और सवाल हल करने की क्षमता को सही से परखा जा सके। विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा के लिए नए पैटर्न के मॉडल प्रश्न-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर डाऊनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

मॉडल प्रश्न-पत्र वैबसाइट पर अपलोड

नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयार किए गए विषयवार मॉडल प्रश्न-पत्र और अंक विभाजन बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट में अपलोड कर दिए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000