HRTC New SOP: बिना टिकट यात्री की सूचना देने पर पांच गुना इनाम, हेल्पलाइन नंबर जारी – भारत केसरी टीवी

HRTC New SOP: बिना टिकट यात्री की सूचना देने पर पांच गुना इनाम, हेल्पलाइन नंबर जारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बसों में बिना टिकट यात्रा और टिकटिंग में गड़बड़ी रोकने के लिए नई एसओपी लागू की है। अब यदि कोई यात्री बिना टिकट यात्रा की शिकायत करता है और जांच में शिकायत सही पाई जाती है, तो उसे टिकट राशि का पांच गुना इनाम मिलेगा। वहीं, टिकट जारी करने में लापरवाही या गड़बड़ी करने वाले परिचालकों पर चार्जशीट, निलंबन और सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई की जा सकती है। बिना वैध टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर 500 रुपये जुर्माना भी लगाया जाएगा।

(एचआरटीसी) ने बसों में बिना टिकट यात्रा और टिकट जारी करने में होने वाली अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए नया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) लागू कर दिया है। इसके तहत टिकट जारी न करने, कम राशि का टिकट देने, दोबारा टिकट जारी करने (री-इश्यू), गलत पंचिंग और अन्य गड़बड़ियों पर नियमित और अनुबंध आधार के परिचालकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में नियमित कर्मचारियों के खिलाफ सीसीएस (सीसीए) नियमों के तहत चार्जशीट, निलंबन और विभागीय जांच शुरू की जाएगी। वहीं, अनुबंध परिचालकों के मामलों में जांच के बाद सेवा समाप्त करने तक का प्रावधान रखा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000