हिमाचल न्यूज : सीएम सुक्खू का दावा : आपसी खींचतान का शिकार है भाजपा, जयराम लड़ रहे अपनी कुर्सी बचाने की लड़ाई – भारत केसरी टीवी

हिमाचल न्यूज : सीएम सुक्खू का दावा : आपसी खींचतान का शिकार है भाजपा, जयराम लड़ रहे अपनी कुर्सी बचाने की लड़ाई

नादौन । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हर रोज आरोपों की बौछार कर रहे भाजपा नेताओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है।

Advertisement

उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं में आंतरिक लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि पार्टी के नेता कई गुटों में बंटे गए हैं। हालत यह हो गई है कि अपनी गद्दी को बचाने के लिए पूर्व सीएम जयराम ठाकुर हर दिन बयान दे रहे।

Advertisement

उनकी आतंरिक लड़ाई का असर यह है कि वे एक सुर में बात नहीं कर पा रहे और प्रधानमंत्री के पास झूठी खबरें पहुंचा रहे।

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नादौन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने गुणात्मक शिक्षा में प्रदेश को 21वें स्थान पर ला दिया, स्वास्थ्य क्षेत्र में सबसे निचले स्तर पर हम चले गए।

Advertisement

सभी क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। हमारी सरकार सुधार के लिए कटिबद्ध है। साल 2027 तक आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने का प्रयास है। कहा कि बाकि बची गारंटियों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि भाजपा झूठ पर आधारित हल्ला कर रही है। किसी भी सिस्टम को चलाने के लिए अनुशासन लाना जरूरी होता है।

हमने पर दिवाली पर सरकारी कर्मियों को चार दिन पहले वेतन दिया। एक महीने में दो बार वेतन मिला। सीएम ने कहा कि आज शिमला में मंत्रियों के साथ अहम समीक्षा बैठक हुई है। सभी मंत्रियों को अगले बजट में उनके विभाग की कार्ययोजना व अन्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000