हिमाचल में 51 नगर निकायों के 449 वार्डों में मतदान, कांगड़ा में सबसे ज्यादा 80 वार्ड – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 51 नगर निकायों के 449 वार्डों में मतदान, कांगड़ा में सबसे ज्यादा 80 वार्ड

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल के 51 नगर निकायों में कुल 449 वार्डों में चुनाव का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। आबादी के हिसाब से राज्य के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की कुल 80 सीटों के लिए चुनाव होगा। जिला कांगड़ा के तहत नगर निगम धर्मशाला में 17 पालमपुर में 15 वार्डों में चुनाव होगा। नगर परिषद कांगड़ा और नुरपुर की नौ-नौ और नगर परिषद नगरोटा बगवां, देहरा, शाहपुर की सात-सात और नगर परिषद ज्वालामुखी की नौ सीटों पर चुनाव होगा। बिलासपुर की तीन नगर परिषद और एक नगर पंचायत के कुल 34 वार्डों में चुनाव होगा। इनमें नगर परिषद बिलासपुर के 11, घुमारवीं के नौ और श्रीनयना देवी के सात वार्डों के अलावा नगर पंचायत तलाई के सात वार्ड शामिल हैं। चंबा की नगर परिषद चंबा के 11, डलहौजी के नौ और नगर पंचायत चुवाड़ी के सात वार्डों को मिलाकर कुल 27 में चुनाव होगा। हमीरपुर की नगर परिषद सुजानपुर टीहरा के नौ और नगर पंचायत भोटा के सात वार्डों को मिलाकर कुल 16 वार्डों में चुनाव होगा। कुल्लू में कुल 39 सीटों के लिए मतदान होगा।

इसमें नगर परिषद कुल्लू में 11, मनाली में सात, नगर पंचायत भुंतर में सात, निरमंड और बंजार में 7-7 वार्डों में चुनाव होगा। इसी तरह मंडी में कुल 65 सीटों के लिए मतदान होगा। इसमें नगर निगम मंडी के 15, नगर परिषद सरकाघाट के सात, नगर परिषद सुंदरनगर के 13, नेरचॉक के नौ, नगर परिषद जोगिंद्रनगर के सात, नगर पंचायत रिवालसर और नगर पंचायत के 7-7 वार्डों में चुनाव होगा। जिला शिमला में शहरी निकाय के चुनावों में 58 वार्डों में चुनाव होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000