ममता बनर्जी के साथ ‘खेला’, हाथ से गई टीएमसी, बागी गुट को स्पीकर ने माना असली पार्टी – भारत केसरी टीवी

ममता बनर्जी के साथ ‘खेला’, हाथ से गई टीएमसी, बागी गुट को स्पीकर ने माना असली पार्टी

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

बागी गुट को स्पीकर ने माना असली पार्टी, ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, चीफ व्हिप का भी चयन

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ममता बनर्जी के हाथ से फिसल गई है। पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 58 विधायकों ने अलग गुट बना लिया है, जिसे विधानसभा स्पीकर ने मान्यता भी दे दी है। ऋतब्रत ने बुधवार को कहा कि 58 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस को समर्थन पत्र देकर उन्हें विधायक दल का नेता और नेता विपक्ष घोषित करने की मांग की, जिसे स्पीकर ने मंजूरी दे दी है। जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता जबकि अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है। बागी गुट ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को अब भी पार्टी अध्यक्ष बताया है, लेकिन अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े फैसलों को मानने से इनकार किया है। ऋतब्रत बनर्जी ने बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि अभिषेक बनर्जी की विधानसभा में कोई भूमिका ही नहीं रहेगी। उनके साथ हमारी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। उनके साथ हमारी आवाम का भी दूर-दूर कोई संबंध नहीं है। अगर संबंध होता, तो वे 26 दिनों तक छिपे नहीं रहते बल्कि बाहर निकलकर आते।

जैसे चोरों को पीटा जाता है, वैसे उन्हें पीटा गया। हम में से किसी नेता ने भी न तो केंद्र और न ही राज्य सरकार से सुरक्षा की मांग नहीं की और अभिषेक बनर्जी उस दिन चोरों की तरह पिटाई खाने के बाद कह रहे थे कि आवाम उनकी रक्षा करेगी। फिर देखा गया कि उन्होंने केंद्र सरकार को अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए पत्र दिया। हम लोग उन्हें लेकर चर्चा नहीं करना चाहते हैं। जहां तक ममता बनर्जी की बात है, तो हम मानते हैं कि ममता बनर्जी बहुत वरिष्ठ नेता हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000