26/11 आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा भारत लाया गया, 18 दिन की NIA हिरासत – भारत केसरी टीवी

26/11 आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा भारत लाया गया, 18 दिन की NIA हिरासत

नई दिल्ली | भारत केसरी टीवी

Advertisement

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया है। कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी मार्शलों ने उसे भारत के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को सौंपा।

Advertisement


इस दौरान राणा के हाथ-पैरों में हथकड़ियां और कमर में जंजीर लगी हुई थी। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी तस्वीर में राणा का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा क्योंकि वह पीछे से ली गई है।

Advertisement

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राणा को हिरासत में लिया और विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। यहां पटियाला हाउस कोर्ट स्थित NIA की विशेष अदालत में पेशी के बाद अदालत ने उसे 18 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया।

Advertisement

तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। वह लंबे समय से 26/11 मुंबई हमलों के सिलसिले में भारत में वांछित था। मुंबई पुलिस द्वारा 2023 में दाखिल चार्जशीट के अनुसार, हमलों से पहले राणा को पवई के एक होटल में ठहरते हुए देखा गया था, जहां उसने एक गवाह के साथ दक्षिण मुंबई के संवेदनशील इलाकों पर चर्चा की थी। बाद में इन्हीं जगहों—ताज होटल, ओबेरॉय, लियोपोल्ड कैफे, चबाड हाउस और सीएसटी स्टेशन—को आतंकियों ने निशाना बनाया था। इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000