उचित मूल्य की दुकान के लिए 10 जुलाई तक करें आवेदन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के ज़िला नियंत्रक नरेन्द्र धीमान – भारत केसरी टीवी

उचित मूल्य की दुकान के लिए 10 जुलाई तक करें आवेदन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के ज़िला नियंत्रक नरेन्द्र धीमान

ब्रह्मू राम सरेना सोलन दिनांक 18.06.2024
विकासखण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जाडला के ग्राम नयानगर में उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए इच्छुक व्यक्ति व संस्थाएं उपरोक्त स्थान पर नई उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए ऑनलाईन माध्यम से वांछित सूचना व अन्य दस्तावेज वेबसाईट emerginghimachal.hp.gov.in पर अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आवेदन वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2024 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि आवेदन केवल ऑनलाईन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक है व व्यक्तिगत आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए अधिक जानकारी के लिए वांछित औपचारिकताओं के सम्बन्ध में इच्छुक व्यक्ति व संस्थान किसी भी कार्यालय दिवस में कार्यालय आकर या कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000