विश्व बैंक टीम ने किया प्रस्तावित सड़कों का दौरा, साल के अंत तक शुरू होगी प्रक्रिया – भारत केसरी टीवी

विश्व बैंक टीम ने किया प्रस्तावित सड़कों का दौरा, साल के अंत तक शुरू होगी प्रक्रिया

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*अक्तूबर में टेंडर, दिसंबर में अवार्ड होगा काम, प्रगति प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित सडक़ों का दौरा कर लौटी विश्व बैंक की टीम*

 

हिमाचल सरकार के प्रगति प्रोजेक्ट पर विश्व बैंक की टीम ने अपनी सहमति दे दी है। अप्रैल माह में टीम ने प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित की गई सभी पांच सडक़ों का दौरा किया है और इस पर च ल रहे कार्य की समीक्षा भी की है। लिहाजा अब प्रोजेक्ट को मूर्तरूप देने के लिए इसी वर्ष अक्तूबर माह में इसके टेंडर की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी और दिसंबर माह तक कार्य अवार्ड करने का टारगेट तय किया है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को जोडऩे वाली पांच सडक़ों का कार्याकल्प करने के लिए सरकार ने प्रगति नामक प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट में नादौन-धमेटा-बड़सर-शाहतलाई-भड़ोली कलां-बाघछाल ब्रिज-थापना तक करीब 93 किलोमीटर लंबी सडक़ प्रमुख है।

इसके अलावा कैंची मोड़ जंक्शन से नयना देवी होते हुए भाखड़ा डैम तक 45.49 किलोमीटर सडक़, हमीरपुर-सुजानपुर 24 किलोमीटर मार्ग, सुजानपुर-पालमपुर करीब 40 किलोमीटर सडक़, तथा सलापड़-ततापानी-सुन्नी-लुहरी-जस्सी से झुनझुन तक 18 किलोमीटर सडक़ खंड भी इस परियोजना में शामिल हैं। इन पांचों सडक़ों की लिस्ट को मिनिस्ट्री ऑफ इकॉनोमिक अफेयर्स को अप्रूव करने के बाद आगामी कार्रवाई के लिए वल्र्ड बैंक को भेजा था। पता चला है कि प्रोजेक्ट को लेकर अप्रैल माह में विश्व बैंक की टीम ने हिमाचल का दौरा किया है। इस दौरान टीम ने प्रोजेक्ट में प्रस्तावित सभी पांच सडक़ों की साइट विजिट की है और वास्तुस्थिति का जायजा लिया है। अहम है कि प्रोजेक्ट की डीपीआर के लिए सरकार की ओर से कंसलटेंट की नियुक्ति की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000