राजभाषा हिंदी पखवाड़े में निबंध, भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित – भारत केसरी टीवी

राजभाषा हिंदी पखवाड़े में निबंध, भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

*एसपी ने पुरस्कृत किए विद्यार्थी *

Advertisement

 

कुल्लू, : – भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश, जिला कुल्लू द्वारा राजभाषा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आज देव सदन सभागार में जिले के विद्यालयों की नवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए निबंध, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिले की सरकारी व गैर-सरकारी 15 पाठशालाओं के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

निबंध प्रतियोगिता के लिए “वैश्विक भाषा के रूप में हिंदी की स्थिति एवं संभावनाएं” तथा “कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका हिंदी भाषा के संदर्भ में” विषय दिए गए थे। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर की सौम्या शर्मा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा की दामिनी ठाकुर ने द्वितीय तथा भारत भारती कुल्लू की अनोखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता के विषय “राजभाषा के रूप में हिंदी की दशा व दिशा” तथा “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हिंदी भाषा का भविष्य” रहे। इसमें शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू के मोहित ठाकुर प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर की हिमानी पंत द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल की हर्षिता ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से हिंदी व्याकरण व साहित्य से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज की उशमिता ठाकुर प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू की वर्षा ठाकुर द्वितीय तथा ब्रह्मर्षि शिक्षा निकेतन रघुनाथपुर कुल्लू की योगिता ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के समक्ष हिंदी भाषा की विशेषताओं व प्रयोग पर अपने विचार रखते हुए हिंदी के साथ-साथ अपनी मातृभाषा के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यातिथि ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दयानंद गौतम, रंगमंच से जुड़ीं मीनाक्षी ठाकुर तथा हिंदी प्रवक्ता दोतराम पहाड़िया ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि युवा कवयित्री वैशाली बिष्ट ने मंच संचालन किया।

इससे पहले जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने मुख्यातिथि, निर्णायक मंडल तथा विभिन्न पाठशालाओं से आए अध्यापकों व विद्यार्थियों का आभार जताते हुए राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन एवं उज्ज्वल भविष्य पर प्रकाश डाला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000