हिमाचल के इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मानसून का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। राज्य में कहीं झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो कहीं बारिश न होने से उमस और गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का यैलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, नदी-नालों के उफान पर होने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

ऊना में सबसे ज्यादा बरसे मेघ, सुंदरनगर रहा सबसे गर्म

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को राज्य में सबसे अधिक 35.4 मिलीमीटर बारिश ऊना जिले में रिकॉर्ड की गई। अच्छी बारिश के चलते ऊना के अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और पारा 30 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया। इसके अलावा हमीरपुर में 21 मिलीमीटर, नेरी में 12.5, सुंदरनगर में 4.3 और राजधानी शिमला में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दूसरी तरफ, बारिश कम होने के कारण सुंदरनगर रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक यानी 33.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी शिमला में मौसम सुहावना बना रहा और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में यैलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलो मे अधिक बारिश की संभावना है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000