राममय हुई देवभूमि हिमाचल, मंदिरों में रामायण-सुंदरकांड पाठ हुए, निकाली प्रभात फेरी – भारत केसरी टीवी

राममय हुई देवभूमि हिमाचल, मंदिरों में रामायण-सुंदरकांड पाठ हुए, निकाली प्रभात फेरी

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आज दिवाली जैसा माहौल है। करीब 4,000 मंदिरों में एलईडी स्क्रीनें लगाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिखाया गया। हर जिला मुख्यालय में 5,100 से 11,000 दीये जलाए जाएंगे। प्रदेश का हर व्यक्ति श्रीराम की भक्ति डूबा नजर आ रहा है। अयोध्या में समारोह में शामिल होने 52 संतों के अलावा कुल्लू से भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा और बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत समेत कई लोग पहुंचे।  मंदिरों में धार्मिक आयोजन, जगह-जगह भंडारे और शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। प्रदेश की शक्तिपीठों, बज्रेश्वरी मंदिर, चामुंडा, ज्वालाजी, नयना देवी, चिंतपूर्णी में विशेष आयोजन हो रहे हैं।

Advertisement

शिमला जिला के 100 से अधिक और राजधानी के 60 मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाया गया। मंदिरों में सोमवार सुबह अखंड रामायण पाठ, हवन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ हुआ। शाम 5:00 बजे मंदिरों में दीपोत्सव होगा। रिज मैदान पर शाम 7:00 बजे आतिशबाजी होगी। राजधानी का सबसे बड़ा कार्यक्रम राम बाजार स्थित राम मंदिर में हो रहा है। सोमवार सुबह 10:00 बजे अखंड रामायण पाठ का भोग का आयोजन हुआ। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व अन्य मौजूद रहे। सुबह 11:30 बजे से मंदिर में एलईडी स्क्रीन से अयोध्या का लाइव प्रसारण किया गया। शाम 5:00 बजे मंदिर में 5,100 मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000