हर परिवार तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य – डॉ. शांडिल – भारत केसरी टीवी

हर परिवार तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य – डॉ. शांडिल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

विकास खण्ड कण्डाघाट से नवनिर्वाचित प्रधानों व उप प्रधानों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य उस हर परिवार को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है जो अभी तक अपने हक से वंचित रहे हैं। डॉ. शांडिल आज यहां विकास खण्ड कण्डाघाट से नवनिर्वाचित प्रधानों व उप प्रधानों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में अधिकारियों व कर्मचारियों का अहम योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएं कि पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके ताकि उनका जीवन सरल बन सके। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में हजारों परिवार ऐसे हैं जो अति निर्धन हैं लेकिन उन्हें कभी बी.पी.एल. परिवार में शामिल ही नहीं किया गया और न ही उन्हें प्रदेश सरकार की किसी योजना का लाभ मिला है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत में चल रहे विकासात्मक कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान व सचिव अपना कार्य ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों को गुणवत्ता एवं गतिशीलता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में आबंटित कार्य यदि 45 दिन के भीतर कार्य आरम्भ नहीं होता है तो आबंटित धन राशि किसी अन्य पंचायत को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य में किसी भी तरह की कोताही बरतता है तो उसके विरुद्ध अनुशाशनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान का शुभारम्भ किया। उन्होने पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों से आग्रह किया कि युवाओं को नशे के अंधकार से बचाने के लिए अपना सहयोग दें ताकि ज़िला को नशामुक्त विशेषकर चिट्टा मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य मादक पदाथों के कारोबारियों पर रोक लगाना है।

इस अवसर पर नशा निवारण अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी तथा अधिकारियों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।

खंड विकास अधिकारी कण्डाघाट ओ.पी. शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा क्रमवार मदों को प्रस्तुत किया।

उपमंडलाधिकारी कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि उनके निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाएगी।

खंड स्वास्थ्य अधिकारी सायरी डॉ. अजय कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शुभम अग्रवाल, समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट रक्षा देवी, कंडाघाट विकासखंड के समस्त प्रधान व उप प्रधान तथा उप मंडल स्तर के अन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग

लिया।

.0.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000