हर पंचायत में विकास पर खर्च होंगे 1 करोड़, ग्रामीण विकास मंत्री बोले, 3773 पंचायतों को मिलेंगे 3744 करोड़ – भारत केसरी टीवी

हर पंचायत में विकास पर खर्च होंगे 1 करोड़, ग्रामीण विकास मंत्री बोले, 3773 पंचायतों को मिलेंगे 3744 करोड़

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मंडी में ग्रामीण विकास मंत्री का खुलासा, 3773 पंचायतों को मिलेंगे 3744 करोड़

हिमाचल प्रदेश में पंच परमेश्वर का चुनाव होते ही सुक्खू सरकार ने भी पंचायतों में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए धन का प्रावधान कर दिया है। राज्य सरकार हिमाचल की हर पंचायत में विकास कार्यों के लिए करीब एक करोड़ रूपए मुहैया करवाएगी। राज्य की 3773 पंचायतों में विकास कार्यों के लिए कुल 3744 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे। मंडी में चुने हुए प्रधानों और उपप्रधानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ ही पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने खुलासा किया है कि हिमाचल की हर पंचायत में पांच सालों के भीतर करीब एक करोड़ रुपए विकास कार्यों पर व्यय किए जाएंगे। पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि 16वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक आगामी पांच वर्षों में प्रदेश में पंचायतों के माध्यम से विकास कार्यों पर लगभग 3744 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे। इनमें से इस वर्ष लगभग 481 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे।

मंडी जिला को आगामी पांच वर्षोंं में इसमें लगभग 429.11 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे, जिनमें से 68.89 करोड़ इसी वर्ष जारी किए जाएंगे। यह निधि 50 प्रतिशत टाइड एवं शेष 50 प्रतिशत अनटाइड रूप में प्रदान की जाएगी। टाइड निधि में पेयजल योजनाओं के संचालन तथा रखरखाव पर व आधी राशि स्वच्छता पर तथा अनटाइड राशि में से अन्य स्थानीय विकास कार्यों पर पंचायतों में यह राशि व्यय की जाएगी।

सुक्खू सरकार ने चमकाए पंचायतघर

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने गत तीन वर्षों में पंचायत घरों के निर्माण एवं उन्नयन पर लगभग 113 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000