पुलिस की वर्दी पहनकर महिला ने यू ट्यूब पर डाला आपत्तिजनक वीडियो, फिर पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक – भारत केसरी टीवी

पुलिस की वर्दी पहनकर महिला ने यू ट्यूब पर डाला आपत्तिजनक वीडियो, फिर पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

हल्द्वानी। कालाढूंगी की एक महिला ने अमेजान से उत्तराखंड पुलिस की वर्दी मंगवाई और उसे पहन कर यू ट्यूब और इंस्टाग्राम के लिए आपत्तिजनक वीडियो तैयार करके पोस्ट कर दिए। पुलिस को जानकारी मिली तो महिला को तुरंत थाने में तलब किया गया। और वीडियो डिलीट कराने के अलावा महिला अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाई गई।

Advertisement

दरअसल नैनीताल पुलिस के सोशल मीडिया सेल को जानकारी मिली थी कि कालाढूंगी की एक महिला ने उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर आपत्तिजनक कंटेट यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इस जानकारी पर महिला को कालाढूंगी थाने में तलब किया गया और उससे यू ट्यूब और इंस्टाग्राम पर डाले गए वीडियोज को डिलीट करवाया गया। महिला ने बताया कि उसने उत्तराखंड पुलिसकी वर्दी व स्टार आदि अमेजान से मंगवाए थे। ऐसे वीडियो जारी करने केपीछे उसका आशय जल्द फेमस होना और पैसा कमाना था, लेकिन यहीं उसके लिए मुसीबत साबित हुआ।

Advertisement

नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के अनुसार सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए गलत कंटेंट और अनुचित तरीकों का सहारा लेने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया सेल पूरी तरह सतर्क है और ऐसे गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है।

Advertisement

महिला द्वारा उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अश्लील शब्दों के साथ वीडियो बनाकर डाले गए थे। महिला के खिलाफ कालाढूंगी पुलिसथाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

एसएसपी नैनीताल की आम जनता से अपील
कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल न हो, जिससे पुलिस विभाग या किसी अन्य सरकारी संस्था की छवि धूमिल हो। ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000