पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकारा”, सुक्खू सरकार पर राजीव बिंदल का तीखा हमला – भारत केसरी टीवी

पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकारा”, सुक्खू सरकार पर राजीव बिंदल का तीखा हमला

[मदन शर्मा]

Advertisement

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में संपन्न पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों के परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकार दिया है। ये चुनाव कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनमत संग्रह साबित हुए हैं, जिसमें जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया है। यह बात उन्होंने रविवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कही। डॉ. बिंदल ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश नगर परिषदों और नगर पंचायतों में बढ़त हासिल की है।

Advertisement

स्वीकार करने की बजाय जनादेश का अपमान कर रही कांग्रेस सरकार

राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर दी थी, जबकि कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा तक नहीं कर सकी। इसके बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा 75 प्रतिशत निकाय जीतने का दावा करना जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनादेश को स्वीकार करने की बजाय उसका अपमान कर रही है। नगर परिषदों के परिणाम आने के बाद जानबूझकर अधिसूचनाएं रोकी गईं, जिसके चलते भाजपा को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000