हमीरपुर सर्किट हाउस डॉर्मिटरी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, छात्रों को मिलेगा सस्ता आवास – भारत केसरी टीवी

हमीरपुर सर्किट हाउस डॉर्मिटरी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, छात्रों को मिलेगा सस्ता आवास

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हमीरपुर सर्किट हाउस के 21-बेड डॉर्मिटरी के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि सरकार ने 20 मई 2026 से सर्किट हाउस हमीरपुर स्थित 21-बेड डॉर्मिटरी के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू कर दी है। इसे मौजूदा ‘हिम अतिथि’ ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचली निवासियों के लिए प्रति बेड 100 रुपये तथा गैर-हिमाचली निवासियों के लिए प्रति बेड 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह सुविधा विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए हमीरपुर आने वाले विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, ताकि वे ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सस्ती और सुविधाजनक आवास सुविधा प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मई 2025 से पर्यटकों एवं निजी व्यक्तियों के लिए सरकारी विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान के आधार पर शुरू की थी, ताकि सरकारी आवास सुविधाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और जनहितैषी बनाया जा सके।

प्रवक्ता ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग पहल से पर्यटकों, विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए विश्राम गृहों एवं सर्किट हाउसों की उपलब्धता और पहुंच में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही इन सुविधाओं की ऑक्यूपेंसी दर और सरकारी राजस्व में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000