सोलन में दिशा समिति की बैठक: सांसद सुरेश कश्यप ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | विकास योजनाओं की समीक्षा – भारत केसरी टीवी

सोलन में दिशा समिति की बैठक: सांसद सुरेश कश्यप ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | विकास योजनाओं की समीक्षा

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन दिनांक 02.07.2026

 

ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित

 

लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी गम्भीरता से कार्य करना सुनिश्चित करें। ताकि लक्षित वर्गों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

सुरेश कश्यप आज यहां ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

सुरेश कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा ज़िला में कार्यान्वित की जा रही योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें तथा निर्माण कार्य में प्रयोग किए जा रहे सामान की गुणवत्ता का भी ध्यान रखें। उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को इसका लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में अवगत करवाया गया कि ज़िला सोलन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 225 कार्य स्वीकृत किए गए, जिनमें से 198 कार्य पूर्ण किए जा चुके है जिसपर अभी तक लगभग 645 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा चुकी है।

बैठक में अवगत करवाया गया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिला सोलन में 88941 लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए हैं जिसके तहत 25981 रोगियों का उपचार कर उन पर लगभग 34.21 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं।

बैठक में अवगत करवाया गया कि जल शक्ति विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत जिला सोलन में 101 योजनाए स्वीकृत की गई है जिस पर लगभग 405 करोड़ रुपए व्यय किए जाएगे।

बैठक में अवगत करवाया गया कि कृषि विभाग द्वारा जिला सोलन में 7230 लाभार्थियों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं।

बैठक में अवगत करवाया गया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री श्री के अनर्तगत विद्यालयों में पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, शौचालय, जिम व मैदान निमार्ण कार्यो पर लगभग 2 करोड़ रुपए व्यय किया जा रहे हैं।

बैठक में अवगत करवाया गया कि वित्त 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ज़िला में 259 मकान स्वीकृत किए गए हैं जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) व 2.0 के तहत 133 मकान स्वीकृत किए गए हैं।

सांसद ने संबंधित अधिकारियों को मनरेगा के तहत पूर्व वित्त वर्ष में शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सुरेश कश्यप ने सांसद निधि से ज़िला में कार्यान्वित किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

बैठक में अन्य विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विश्वास दिलाया कि सांसद द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इससे पूर्व, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

बैठक में नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, महाप्रबंधक उद्योग सुरेन्द्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, अधीक्षण अभियन्ता जल शक्ति विभाग संजीव सोनी, जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000