शिक्षा मंत्री ने युवा खिलाड़ी आयुष कौंडल के निधन पर जताया गहरा शोक – भारत केसरी टीवी

शिक्षा मंत्री ने युवा खिलाड़ी आयुष कौंडल के निधन पर जताया गहरा शोक

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला जिले के कुपवी में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद घर लौट रहे हमीरपुर जिले के युवा वॉलीबॉल खिलाड़ी आयुष कौंडल के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि युवा खिलाड़ी आयुष कौंडल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इतनी कम उम्र में एक होनहार खिलाड़ी का असमय दुनिया से चले जाना न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

 

रोहित ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक, उपनिदेशक एवं अन्य अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। स्थानीय प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा परिवार को नियमानुसार अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए भी विचार किया जा रहा है, ताकि इस कठिन समय में परिवार को आवश्यक सहयोग मिल सके।

 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बस में सवार अन्य सभी खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की उचित व्यवस्था कुपवी स्कूल में की गई थी। इसके उपरांत आज सभी खिलाड़ियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की गई। उन्होंने हमीरपुर जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिवंगत खिलाड़ी के पार्थिव शरीर को घर तक पहुंचाने तथा परिवार को अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए हैं।

 

उल्लेखनीय है कि हमीरपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी का छात्र आयुष कौंडल वॉलीबॉल खिलाड़ी था और कुपवी में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने आया था। प्रतियोगिता का फाइनल मैच समाप्त होने के बाद वह लगभग 40 अन्य खिलाड़ियों के साथ निजी बस में सवार होकर हमीरपुर लौट रहा था। इसी दौरान कुपवी से लगभग तीन से चार किलोमीटर दूर सड़क किनारे खड़े टेलीफोन के खंभे से उसका सिर टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। घटना के तुरंत बाद आयुष को सिविल अस्पताल कुपवी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000