सोलन पुलिस ने 2 मुख्य चिट्टा तस्करों को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस ने 2 मुख्य चिट्टा तस्करों को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

दिनांक 12-03-2024 को पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा नशा तस्करों पर रखी जा रही निगिनी के चलते पता चला कि

चण्डीगढ़ की तरफ से एक बाईक के०टी०एम० ड्युक पर आरोपी अभिषेक व रजत शर्मा आ रहे है जो हैरोईन/ चिटटा बेचने का धन्धा करते हैं जिनको थाना धरमपुर के सामने राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर नाकाबन्दी करके उक्त बाईक को रोककर चैक किया गया तथा बाईक पर बैठे आरोपियों *अभिषेक पुत्र श्री रघुवीर सिंह निवासी तह० कसौली जिला सोलन हि०प्र० उम्र 29 वर्ष व रजत शर्मा पुत्र श्री महेन्द्र शर्मा निवासी तह० व जिला सोलन हि०प्र० व उम्र 30 वर्ष* को 9.29 ग्राम हैरोईन/चिटटा सहित गिरफतार किया गया था । उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्र पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग निम्न धारा 21,29 एन०डी०एण्डपी०एस० एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया था । उक्त मामले में संलिप्त बाईक को भी कब्जा पुलिस में लिया गया । उक्त मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि यह उक्त चिट्टा/हैरोईन को चण्डीगढ़ से नशा तसकर आरोपी कपिल से खरीदकर लाये थे जिस पर उक्त अभियोग में दिनांक 17-03-2024 को आरोपी *कपिल देव पुत्र श्री उदयभान निवासी चण्डीगढ़ व उम्र 36 वर्ष* को पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा चण्डीगढ़ से गिरफ्तार किया गया । आरोपी कपिल पिछले 5 सालों से चिट्टा की तस्करी में संलिप्त है और इसके बेटे के ख़िलाफ़ भी चिट्टा तस्करी के मुक़दमे पंजीकृत हैं।गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाऐगा । अभियोग की जांच जारी है ।

Advertisement

दिनांक 16-03-2024 को जिला की स्पैशल टीम द्वारा एकत्रित गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए एच०आर०टी०सी० बस जो परवाणू की तरफ से शिमला जा रही थी, में आरोपी अक्षय शर्मा जो शिमला में चिटटा/हैरोईन की अवैध खरीद फरोख्त के कारोबार में संलिप्त रहता है, को टोल प्लाजा सनवारा के समीप नाकाबन्दी कर पकड़ा गया और आरोपी *अक्षय शर्मा पुत्र श्री प्रेम कुमार निवासी रामनगर हमीरपुर तह० व जिला हमीरपुर हि०प्र० उम्र 25 वर्ष* की तलाशी कर उसे 10.38 ग्राम हैरोईन / चिटटा सहित गिरफतार किया गया । जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग अधीन धारा 21 एन०डी०एण्डपी०एस० एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया। आरोपी अक्षय शर्मा को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि यह उक्त चिट्टा/हैरोईन को एक विकास रघू नामक व्यक्ति जो चण्डीगढ़ में काम कर रहा है से खरीदकर लाया था, जिस पर उक्त अभियोग में आज दिनांक 18-03-2024 को आरोपी *विकास रघू पुत्र श्री सदानंद निवासी न्यु शिमला, तह0 व जिला शिमला (हि0प्र0) व उम्र 28 वर्ष* को पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा चण्डीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है ।अभियोग का अन्वेषण जारी है।

Advertisement

*सोलन पुलिस द्वारा 2023 से अब तक बाहरी राज्यों के 95 आरोपियों जिनमे चिट्टे के 83 बड़े सप्लायर हैं, जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र आदि राज्यों से है, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 8 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है।इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाये जा रहे चिट्टा तस्करी के 16 बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्को को ध्वस्त कर दिया गया है जिससे हज़ारों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000