बिना विद्यार्थियों वाले 100 सरकारी स्कूल बंद करने पर खर्च का हिसाब सार्वजनिक करे सरकार शांता – भारत केसरी टीवी

बिना विद्यार्थियों वाले 100 सरकारी स्कूल बंद करने पर खर्च का हिसाब सार्वजनिक करे सरकार शांता

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने हिमाचल प्रदेश में बिना विद्यार्थियों वाले 100 सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के निर्णय पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार से ऐसे स्कूलों का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बंद किए जा रहे 100 स्कूलों में 77 प्राथमिक और 23 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में भी इस प्रकार के अनेक स्कूल बंद किए जा चुके हैं और आने वाले समय में भी ऐसे कुछ और विद्यालय बंद हो सकते हैं। शांता कुमार ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसे स्कूल खोले ही क्यों गए, जहां एक भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया

उन्होंने कहा कि किसी सरकारी स्कूल को खोलने के लिए भवन का निर्माण, अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर सरकारी धन खर्च किया जाता है। यदि विद्यालय में पढ़ने वाला एक भी विद्यार्थी नहीं था तो ऐसे स्कूल खोलने के औचित्य पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से स्पष्ट रूप से जानकारी मांगी है कि हिमाचल में पिछले वर्षों के दौरान बिना विद्यार्थियों अथवा अत्यंत कम विद्यार्थियों वाले कितने सरकारी स्कूल खोले गए, इनमें से कितने स्कूल बाद में बंद किए गए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000