गवर्नर ने किया शिपूर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश – भारत केसरी टीवी

गवर्नर ने किया शिपूर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शिमला आरती शर्मा 25 अगस्त 2025

Advertisement

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज शिमला ज़िले के मशोबरा ब्लॉक स्थित शिपूर में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने देवदार का पौधा लगाया।

Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है, जिसकी पहचान हरी-भरी वादियों, बर्फ से ढकी चोटियों और निर्मल जलधाराओं से है, लेकिन हाल के वर्षों में यहां भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाएँ लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने चेताया कि अनियंत्रित वनों की कटाई, जलस्रोतों का प्रदूषण और अनियोजित विकास धरती को असुरक्षित बना रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरणीय पहल नहीं बल्कि जीवन बचाने का कर्तव्य है। “जब हम एक पौधा लगाते हैं, तो वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मिट्टी की रक्षा करता है, पानी का संरक्षण करता है और वायु को शुद्ध करता है।”

Advertisement

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा के विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल अनीता गुप्ता के नेतृत्व में लगभग 120 पौधे लगाए। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, रेडक्रॉस सदस्य और स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

इससे पहले राज्यपाल ने शिपूर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक के. थिरुमल ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें शॉल व टोपी भेंट की। अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन नेगी, ज़िला अधिकारी, रेडक्रॉस सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

🌱 हिमाचल के राज्यपाल ने शिमला में किया पौधारोपण | पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

Description (विवरण):
शिमला के मशोबरा ब्लॉक के शिपूर में हिमाचल प्रदेश राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरणीय पहल नहीं, बल्कि जीवन बचाने का कर्तव्य है।
👉 इस मौके पर लगभग 120 पौधे लगाए गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000