संदेशखाली की पीड़ितों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, महिलाओं का छलका दर्द; भावुक होकर सुनाई आपबीती – भारत केसरी टीवी

संदेशखाली की पीड़ितों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, महिलाओं का छलका दर्द; भावुक होकर सुनाई आपबीती

पीड़ित महिलाएं पीएम मोदी से मिलकर भावुक हो गईं क्योंकि एक पिता की तरह प्रधानमंत्री ने पीड़ित महिलाओं के दर्द को समझा और ध्यान से उनकी व्यथा सुनी।

प्रधानमंत्री ने बुधवार को संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित महिलाओं ने प्रधानमंत्री को आपबीती सुनाई और प्रधानमंत्री मोदी ने संयम के साथ पीड़िताओं की बात सुनी। पीड़ित महिलाएं पीएम मोदी से मिलकर भावुक हो गईं क्योंकि एक पिता की तरह प्रधानमंत्री ने पीड़ित महिलाओं के दर्द को समझा और ध्यान से उनकी व्यथा सुनी। \

Advertisement

प्रधानमंत्री से मिलकर भावुक हुईं पीड़ित महिलाए

संदेशखाली की कई महिलाओं ने बीते दिनों शाहजहां शेख समेत कई टीएमसी नेताओं पर उनकी जमीन पर कब्जा करने और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके चलते संदेशखाली में काफी हंगामा हुआ। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी बंगाल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में एक रैली को संबोधित किया। संदेशखाली भी बशीरहाट के तहत ही आता है। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं के समूह से मुलाकात की। पीड़ित महिलाओं ने भावुक होकर प्रधानमंत्री को अपने ऊपर हुए जुल्म की दास्तां सुनाई, जिसे पीएम मोदी ने बड़े ध्यान और संयम से सुना। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के दर्द को समझा और उन्हें ढांढस बंधाया। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने यह जानकारी दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000