ड्यूटी से नदारद पुलिस कर्मियों पर एसपी सोलन का सख़्त एक्शन, 4 सस्पेंड, 1 लाइन हाज़िर – भारत केसरी टीवी

ड्यूटी से नदारद पुलिस कर्मियों पर एसपी सोलन का सख़्त एक्शन, 4 सस्पेंड, 1 लाइन हाज़िर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

अलसुबह परवाणू, धर्मपर और सदर थानों के औचक निरीक्षण में एसपी सोलन ने पकड़े

चार पुलिस कर्मी सस्पेंड, एक लाइन हाजिर, चार होमगाड्र्स पर कार्रवाई की अनुशंसा

मंगलवार को ड्यूटी पर कोताही बरतते पाए गए नौ पुलिस कर्मियों और होमगार्ड जवानों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। सोलन के पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार अलसुबह परवाणू, धर्मपुर व सदर थाना में गए औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि एक को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं चार होमगार्ड जवानों पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। सस्पेंड किए गए पुलिस कर्मियों में

एक हेड कांस्टेबल रैंक का कर्मी भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से कर्मियों में हडक़ंप मचा हुआ है। बता दें कि एसपी गौरव सिंह नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के साथ विभाग के भीतर भी अनुशासनहीनता को गंभीरता से ले रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार अल सुबह करीब दो बजे से लेकर पांच बजे तक एसपी ने सोलन के परवाणू, धर्मपुर व सदर थाना का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान नाकाबंदी, नाइट ड्यूटी व अन्य जगहों पर तैनात पुलिस कर्मी व होमगार्ड जवान नदारद पाए गए। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने पांच पुलिस कर्मियों और चार होमगार्ड जवानों सहित कुल नौ कर्मियों पर कार्रवाई की है। उन्होंने एक हेड कांस्टेबल, एक एचएचसी और दो कांस्टेबल्स को सस्पेंड कर दिया है, जबकि एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000