पुलिस परीक्षा में अव्यवस्था पर जयराम का वार — सरकार की तैयारी पर उठाए सवाल – भारत केसरी टीवी

पुलिस परीक्षा में अव्यवस्था पर जयराम का वार — सरकार की तैयारी पर उठाए सवाल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

जयराम ठाकुर ने फिर साधा निशाना, बिना इंतजाम कैसे होंगे बड़े इम्तिहान
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी बयान में कहा है कि हिमाचल पुलिस के विभागीय प्रोन्नति परीक्षा (बी-1) में सरकार की व्यवस्था ही बैठ गई। सरकार एक तरफ लोगों को नौकरी न देने के हजार तरीके खोज रही है, तो दूसरी तरफ डिपार्टमेंटल प्रोमोशन एग्जाम में भी लापरवाही बरत रही है। बिना किसी इंतजाम के इतनी बड़ी परीक्षा का आयोजन सरकार की मंशा और तैयारियों पर सवाल उठा रहा है। लोग छह घंटे तक बैठे रहे, लेकिन व्यवस्थापकों द्वारा तकनीकी खामी दूर नहीं की जा सकीं। किसी जगह पर लोगों के जवाब सबमिट नहीं हो रहे थे, तो कहीं पर प्रश्नों के उत्तरों में ही गलत विकल्प आ रहे थे। कहीं पर मेन सर्वर से परीक्षा केंद्र लिंक नहीं हो पाए, तो कहीं पर एक ही साथ शुरू हुई परीक्षा में प्रश्नों की संख्या में, तो कहीं पर परीक्षा के समयावधि में भारी अंतर देखने को मिल रहा था। पहले सत्र में परीक्षा देने आए लोगों को दूसरे सत्र में भी परीक्षा देने के लिए बैठाया गया। पूरी परीक्षा में अराजकता की स्थिति बनी रही।
जब यह बात पूरी तरीके से बाहर आ गई और परीक्षार्थियों द्वारा भारी पैमाने पर विरोध हुआ, तो आनन-फानन में प्रशासन द्वारा यह परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। यह सरकार की नाकामी और खराब प्रबंधन का एक जीता जागता उदाहरण है। बिना ट्रायल ही परीक्षा का आयोजन करवाया गया या फिर विभिन्न मानकों की अनदेखी की गई।

Advertisement

#POLIC EXAM

Advertisement

#PoliceExamChaos

#JaiRamAttack

#ExamMismanagement

#GovtFailedTest

#HimachalExamRow

#JaiRamVsSarkar

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000