केंद्र ने हिमाचल को दी 239.45 करोड़ की सौगात – भारत केसरी टीवी

केंद्र ने हिमाचल को दी 239.45 करोड़ की सौगात

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी सडक़ को मंजूर किए 203.52 करोड़

केंद्र ने मंगलवार के दिन हिमाचल के लिए दो बड़ी सौगातें दी है। इसके तहत केंद्रीय सडक़, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने प्रदेश की दो सडक़ परियोजनाओं के लिए 239.45 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है। इनमें छैला-नेरीपुल-यशवंतनगर-कुमारहट्टी और टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखडी-खमाड़ी रोड़ शामिल है। सेंट्रल रोड़ एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) के तहत मंत्रालय ने स्वीकृति दी है। लिहाजा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के इन दोनों सडक़ परियोजनाओं को लेकर किए प्रयास यहां पर रंग लाए हैं और अब इन सडक़ों का कायाकल्प होने की राह भी आसान हो गई है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय सडक़, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सीआरआईएफ के तहत छैला-नेरीपुल-यशवंतनगर-कुमारहट्टी सडक़ के लिए 203.52 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है।

करीब 36 किलोमीटर लंबी यह सडक़ तीन जिलों से होकर गुजरती है। प्रदेश सरकार की ओर से इस सडक़ के अपग्रेडेशन के लिए प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा था।  वहीं, मंत्रालय ने टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी रोड़ के लिए भी सीआरआईएफ के तहत 35.93 करोड़ की राशि मंजूर की है। इस राशि से 16 किलोमीटर सडक़ पर कार्य होना है। अहम है कि राज्य सरकार की ओर से दोनों सडक़ परियोजनाओं को लेकर एक डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए सडक़, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रदेश की दोनों सडक़ परियोजनाओं को लेकर मामला केंद्र के समक्ष उठाते रहे। मुख्यमंत्री ने इसी वर्ष जनवरी माह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाकात के दौरान छ

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000