शिलाई के क्वाणु में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी HRTC बस, 3 की मौके पर मौत, 35 यात्री थे सवार – भारत केसरी टीवी

शिलाई के क्वाणु में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी HRTC बस, 3 की मौके पर मौत, 35 यात्री थे सवार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

 

शिलाई के सीमावर्ती क्षेत्र एक दर्दनाक सडक़ हादसा पेश आया है। यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम नेरवा डिपो की एक बस शिलाई के सीमावर्ती क्षेत्र क्वाणु के शुदोई खड्ड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में कुल 35 यात्री सवार थे। यह बस चौपाल से वाया क्वाणु, विकासनगर होते हुए पांवटा साहिब जा रही थी।
प्रकृति फोटोग्राफी कार्यशालाएं
कैंसर केयर सेंटर सेवाएं
बताया जा रहा है कि संकरे मार्ग पर एक वाहन को पास देते समय सडक़ किनारे बनी दीवार अचानक ढह गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही क्वाणु और आसपास के तीन गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक एक पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत की पुष्टि हुई है। कई लोग घायल हैं, राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे में घायल यात्रियों को नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000