खेत में काम कर रही महिला पर कृषि यंत्र से हमला, हालत गंभीर – भारत केसरी टीवी

खेत में काम कर रही महिला पर कृषि यंत्र से हमला, हालत गंभीर

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

खेत में काम कर रही महिला पर कृषि यंत्र से हमला, गंभीर हालत में टांडा रेफर

देहरा, 8 जून। पुलिस थाना देहरा के तहत आने वाले मूहल गांव में खेत में कार्य कर रही एक महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तकरेड़-मूहल निवासी प्रकाश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी शशि बाला के साथ घर के समीप खेतों में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने कथित रूप से मोटर चालित कृषि यंत्र से उनकी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद घायल महिला को तत्काल सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया। वर्तमान में महिला का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में जारी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जिला देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000