नेगी राम हत्याकांड: बिना सिम वाले मोबाइल ने खोली अहम कड़ी, महिला गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

नेगी राम हत्याकांड: बिना सिम वाले मोबाइल ने खोली अहम कड़ी, महिला गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

चंबा। जिला चंबा के उपमंडल चुराह के जुकयानी क्षेत्र में हुए बहुचर्चित नेगी राम हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सफलता मिली है। ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान तिमरो पत्नी हरमिंदर सिंह, निवासी गांव शाली, डाकघर सेइकोठी, तहसील चुराह के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस आरोपी महिला को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस द्वारा अदालत से उसका रिमांड मांगे जाने की संभावना है, ताकि हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा सके।

बिना सिम वाला मोबाइल बना अहम सुराग

जांच के दौरान घटनास्थल से बरामद हुआ बिना सिम वाला साधारण मोबाइल फोन पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ है। बताया जा रहा है कि मोबाइल से उसका सिम कार्ड गायब था। पुलिस की तकनीकी जांच और साइबर सेल की पड़ताल में इस फोन का कनेक्शन गिरफ्तार महिला से जुड़ने की बात सामने आई है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी हुआ मोबाइल फोन घटनास्थल तक कैसे पहुंचा और इसमें गिरफ्तार महिला की क्या भूमिका थी। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या महिला का हत्या की वारदात से सीधे तौर पर कोई संबंध है या मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से घटनास्थल तक पहुंचा।

पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

पुलिस इस मामले में मोबाइल फोन की बरामदगी और उसके इस्तेमाल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला से पूछताछ के बाद हत्याकांड से जुड़े अन्य संदिग्धों, घटनाक्रम और हत्या के कारण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और महिला की गिरफ्तारी के बाद नेगी राम हत्याकांड में कई नए राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000