अमृतसर से मनाली जा रही वॉल्वो बस में चिट्टा बरामद, पंजाब का युवक सुंदरनगर में गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

अमृतसर से मनाली जा रही वॉल्वो बस में चिट्टा बरामद, पंजाब का युवक सुंदरनगर में गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा छेड़े गए विशेष अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक वॉल्वो बस से 10 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ पंजाब के अमृतसर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर की एक विशेष टीम एएसआई दौलत राम के नेतृत्व में पुंघ फोरलेन पर नाके पर तैनात थी। इस टीम में मुख्य आरक्षी हंसराज, आरक्षी कुलदीप कुमार, सतीश कुमार और महिला आरक्षी ललिता शामिल थीं। पुलिस टीम आने-जाने वाले वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान अमृतसर से मनाली जा रही एक वॉल्वो बस को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम जब बस की तलाशी ले रही थी तो सीट नंबर-41 पर बैठा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसके सामान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के पास से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमृत पाल सिंह (29) पुत्र रणजीत सिंह निवासी मकान नंबर-471, किरण कालोनी, गुमटाला बाईपास, डाकघर जुझार सिंह अमनी व जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने नश तस्करी के अरोप में अमृतसर निवासी युवक को 10 ग्राम चिटे के साथ गिरफ्तार किया है#ChittaSeizure #DrugFreeHimachal #SundernagarPolice #VolvoBus #AmritsarToManali #NDPSAct #HimachalPolice #AntiDrugCampaign

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000