व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन पेमैंट ने खोला राज, चिट्टा केस में कोर्ट का चपरासी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन पेमैंट ने खोला राज, चिट्टा केस में कोर्ट का चपरासी गिरफ्तार

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

शिमला जिले के अंतर्गत ठियोग पुलिस थाना की टीम ने चिट्टा तस्करी के एक मामले में फॉरवर्ड लिंकेज की कड़ियां जोड़ते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गहन जांच के बाद न्यायिक मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) ठियोग न्यायालय में तैनात एक चपरासी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 अप्रैल को थाना ठियोग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज मामले की तफ्तीश के दौरान अमल में लाई गई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को जब पुलिस थाना ठियोग की टीम ने नंगलदेवी के समीप एक कार को जांच के लिए रोका तो तलाशी के दौरान पुलिस ने नलेहा निवासी कुलदीप वर्मा उर्फ आशु के कब्जे से 8.340 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। उस समय पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया था और मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान जब आरोपी कुलदीप वर्मा से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने खुलासा किया कि वह बरामद चिट्टा हितेंद्र मेहता उर्फ रिंकू को सप्लाई करने जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामले की तकनीकी और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी। पुलिस को दोनों आरोपियों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट मिली, जिसमें नशे के कारोबार से जुड़ी स्पष्ट बातचीत थी। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से किए गए भुगतान (ट्रांजैक्शन) ने भी इस अवैध लेन-देन की पुष्टि कर दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000