एसपीयू ने प्रवेश परीक्षा का बदला शेड्यूल, अब 28 से 31 मई तक होंगी – भारत केसरी टीवी

एसपीयू ने प्रवेश परीक्षा का बदला शेड्यूल, अब 28 से 31 मई तक होंगी

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने अलग-अलग कोर्सों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। बीएड में प्रवेश के लिए परीक्षा पूर्व निर्धारित 18 मई को ही होगी। 14 अन्य कोर्सों में प्रवेश के लिए परीक्षा का शेड्यूल बदला है। इन कोर्सों के लिए अब 28 से 31 मई तक प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। आवेदन की तारीख को भी 9 मई तक बढ़ाया गया है। 13 मई को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।बीएड में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 18 मई को होगा। 28 मई को एमबीए, बीसीए, एमसीए तथा बीबीए के लिए परीक्षा होगी। 29 मई को एमए अंग्रेजी और एमए हिंदी, 30 मई को एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, एमए पॉलिटिकल साइंस, एमए हिस्ट्री तथा 31 मई को एमएससी जूलाजी, एमएससी मैथेमेटिक्स, एमएससी बाॅटनी तथा एमकाॅम के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। बीएड समेत अन्य सभी पंद्रह कोर्सों की सब्सिडाइज्ड एवं नाॅन सब्सिडाइज्ड सीटों में प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।

Advertisement

 

Advertisement

प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। पूर्व में निर्धारित शेड्यूल में बदलाव किया है। आने वाले दिनों में अगर जरूरत महसूस हुई तो इसमें भी बदलाव किया जा सकता है। -प्रो. ललित कुमार अवस्थी, वीसी, एसपीयू

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000