विधानसभा का मानसून सत्र आज से, तीन सितंबर तक होंगी कुल 10 बैठकें, टकराव के आसार – भारत केसरी टीवी

विधानसभा का मानसून सत्र आज से, तीन सितंबर तक होंगी कुल 10 बैठकें, टकराव के आसार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू हो रहा है। इस बार सत्र लंबा है और तीन सितंबर तक कुल 10 बैठकें होंगी। सत्र से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति बन चुकी है। भाजपा विधायको सुधीर शर्मा और डा. जनक राज पर दर्ज एफआईआर के बाद विपक्ष सदन में भी हमलावर होगा। दूसरी तरफ सत्ता पक्ष में भी सत्र के लिए पूरी तैयारी कर ली है। स्पीकर कुलदीप पठानिया ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाकर दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश की है। इस बैठक को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अटेंड किया है। सत्र शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कहा कि विपक्ष सत्र के लिए तैयारी के साथ आए। जनहित के मुद्दे उठाए। सरकार ने पहली बार दस दिन का सत्र रखा है। इससे पहले मानसून सत्र इतना लंबा नहीं होता था। विपक्ष को हंगामा या वर्कआउट करने के बजाय सदन में बात रखनी चाहिए। सदन में इस बार बरसात से उपजी तबाही, केंद्र से मिलने वाली आपदा सहायता और प्रदेश में सडक़ों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, विभिन्न विभागों में खाली पदों, रोजगार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर पूछे गए सवालों से गूंजेगा।

हालांकि सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के वंदे मातरम् विवाद से भाजपा को नया मुद्दा मिल गया है। विपक्ष इस मुद्दे को भी विधानसभा में उठा सकता है। सत्र के पहले दिन सदन में पूर्व विधायक स्वर्गीय विजेंद्र सिंह और राम चंद भाटिया के निधन पर शोकोद्गार व्यक्त किए जाएंगे। 27 अगस्त को गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस निर्धारित किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000