मुख्यमंत्री ने विश्व बैंक टीम के साथ एचपी-रेडी परियोजना की समीक्षा – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने विश्व बैंक टीम के साथ एचपी-रेडी परियोजना की समीक्षा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज विश्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें हिमाचल प्रदेश रेज़िलिएंट एक्शन फॉर डेवलपमेंट एंड डिज़ास्टर रिकवरी (एचपी-रेडी) परियोजना की समीक्षा की गई। यह परियोजना जनवरी 2026 से शुरू की जानी निर्धारित है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके कारण मानव जीवन की हानि और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भारी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदाओं ने राज्य सरकार को क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की पुनर्स्थापना में पर्याप्त संसाधन लगाने के लिए विवश किया है।

Advertisement

श्री सुक्खू ने कहा कि विश्व बैंक के साथ रणनीतिक सहयोग में राज्य सरकार इस बड़े पुनर्वास प्रयास को लागू कर रही है, जिसके अंतर्गत कई प्राथमिक परियोजनाओं की पहचान की जा चुकी है। परियोजना की कुल लागत 2,687 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि यह मिशन न केवल 2023 से 2025 के बीच हुई आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भविष्य की आपदाओं का सामना करने के लिए राज्य के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ और पुनर्निर्मित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपी-रेडी परियोजना का उद्देश्य प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को मजबूत करना, आपदाओं से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और भवनों जैसे बुनियादी ढांचे की मरम्मत करना और छोटी नदियों (खड्डों) का चैनलाइजेशन करना है। इसके साथ ही, यह परियोजना लचीली जनसेवाओं के विकास, “ग्रीन पंचायतों” जैसी पहलों के माध्यम से आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने और जोखिम-आधारित सामाजिक सुरक्षा तथा बीमा तंत्र को मजबूत करने पर भी केंद्रित होगी।

श्री सुक्खू ने कहा कि इस परियोजना के तहत किसानों और बागवानों की आजीविका को सुरक्षित बनाए रखने के लिए ऐसी अवसंरचना का निर्माण किया जाएगा जो आपदाओं के समय भी उनका सहारा बन सके। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत राज्य के 10 स्थानों पर नियंत्रित वातावरण (सीए) भंडारण सुविधाएं स्थापित की जाएंगी, ताकि किसान अपने उत्पादों को सुरक्षित रख सकें और विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक नुकसान से बच सकें।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) के.के. पंत, विशेष सचिव डी.सी. राणा, विश्व बैंक के परियोजना टीम लीडर अनूप करंथ तथा आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ विजय और शीना अरोड़ा उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज विश्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें हिमाचल प्रदेश रेज़िलिएंट एक्शन फॉर डेवलपमेंट एंड डिज़ास्टर रिकवरी (एचपी-रेडी) परियोजना की समीक्षा की गई। यह परियोजना जनवरी 2026 से शुरू की जानी निर्धारित है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000