ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू – भारत केसरी टीवी

ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज मुख्यमंत्री से मिला और अपनी विभिन्न मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार लागू किए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय हिमाचल प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में देश में 21वें स्थान पर था, जबकि वर्तमान सरकार के प्रयासों से अब प्रदेश 5वें स्थान पर पहुंच गया है। यह उपलब्धि सरकार, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

श्री सुक्खू ने कहा कि पिछली सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए बिना पर्याप्त स्टाफ और कम नामांकन वाले अनेक स्कूल खोले थे, जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद किया है। ग्रामीण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से हर विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए पहले चरण में 100 सीबीएसई आधारित स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष से पूरे राज्य में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा शुरू कर दी गई है और स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट यूनिफॉर्म चुनने की स्वतंत्रता दी गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


#HimachalNews #CMsukhu #EducationReforms #RuralEducation #TeachersAssociation #QualityEducation #RajivGandhiSchools #CBSESchools #HimachalDevelopment

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000