कुनिहार क़े प्राइवेट स्कूल क़े मालिक ने,ठेकेदार के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज — 45 लाख के सामान पर कब्जे का आरोप – भारत केसरी टीवी

कुनिहार क़े प्राइवेट स्कूल क़े मालिक ने,ठेकेदार के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज — 45 लाख के सामान पर कब्जे का आरोप

सोलन,मदन शर्मा 11 नवंबर 2025।

Advertisement

शिल्ली रोड, सोलन निवासी श्री चन्द्रेश्वर सिंह पुत्र श्री अमर सिंह ने पुलिस थाना कुनिहार में शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2019 में समीर गर्ग ने उन्हें गुरुकुल स्कूल, कुनिहार के निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार के रूप में नियुक्त किया था।

Advertisement

शिकायतकर्ता के अनुसार, स्कूल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद समीर गर्ग ने झगड़ा करना शुरू कर दिया और जबरदस्ती अपने स्टाफ की सहायता से निर्माण कार्य में इस्तेमाल हुआ सामान, मशीनें और शटरिंग सामग्री विद्यालय परिसर से बाहर नहीं ले जाने दी।

Advertisement

चन्द्रेश्वर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जब वह समीर गर्ग के घर जाकर अपना सामान व मशीनें वापस मांगने गया तो समीर गर्ग ने उसके साथ मारपीट की और सामान लौटाने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके सामान की कीमत लगभग 45 लाख रुपये है।

Advertisement

इस संदर्भ में पुलिस थाना कुनिहार में भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक न्यासभंग) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह नें मामले की पुष्टि की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000